बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। यह हिंदू देवता विष्णु को समर्पित मंदिर है और यह स्थान इस धर्म में वर्णित सर्वाधिक पवित्र स्थानों, चार धामों, में से एक यह एक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण ७वीं-९वीं सदी में होने के प्रमाण मिलते हैं। मन्दिर के नाम पर ही इसके इर्द-गिर्द बसे नगर को भी बद्रीनाथ ही कहा जाता है।DPS Buxar - आदर्श युवा क्लब दुर्गा पूजा समिती ने उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर को 2024 में दुर्गा पूजा के पंडाल के रूप मे बनाया। जिसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट थी, जिसे देखने के लिए बिहार के कई जिले से लाखो श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल की भव्यता देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए, खासकर थर्मोकोल की एकदम हुबहू कटनी के कारण बनने वाले मनमोहक दृश्य को देख कर। जिसे पंडाल को पूरे जिला में प्रथम स्थान मिला।
पंडाल की विशेषता

नाम श्री बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड
वर्ष 2024
ऊंचाई 51 फीट
स्थान प्रथम
कुल खर्च ₹4,00,000+