सोमनाथ मंदिर दक्षिण एशिया स्थित भारतवर्ष के पश्चिमी छोर पर गुजरात राज्य मे स्थित, अत्यन्त प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मन्दिर है। यह भारतीय इतिहास तथा हिन्दुओं के चुनिन्दा और महत्वपूर्ण मन्दिरों में से एक है। इसे आज भी भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना व जाना जाता है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बन्दरगाह में स्थित इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में स्पष्ट है।

DPS Buxar - आदर्श युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति ने सोमनाथ मंदिर को 2011 में दुर्गा पूजा के पंडाल के रूप मे बनाया। जिसकी ऊंचाई लगभग 65 फीट थी, जिसे देखने के लिए बिहार के कई जिले से लाखो श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल के पिलर का डिजाइन तथा नकाशी की भव्यता देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। हमारे इस पंडाल की खासियत इसकी थर्मोकोल की वास्तविक नकाशि थी। जिसे पंडाल को प्रथम स्थान मिला।

पंडाल की विशेषता

नाम सोमनाथ मंदिर
वर्ष 2011
ऊंचाई 65 फीट
स्थान प्रथम
कुल खर्च ₹1,65,000+