चंद्रयान मिशन 2 चंद्रयान-1 के बाद भारत का दूसरा चन्द्र अन्वेषण अभियान है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने विकसित किया है। अभियान को जीएसएलवी संस्करण 3 प्रक्षेपण यान द्वारा प्रक्षेपित किया गया। इस अभियान में भारत में निर्मित एक चंद्र कक्षयान, एक रोवर एवं एक लैंडर शामिल हैं। इन सब का विकास इसरो द्वारा किया गया है। भारत ने चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा रेंज से भारतीय समयानुसार 02:43 अपराह्न को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।

DPS Buxar - आदर्श युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति ने चंद्रयान मिशन 2 को 2019 में दुर्गा पूजा के पंडाल के रूप मे बनाया। जिसकी ऊंचाई लगभग 60 फीट थी, जिसे देखने के लिए बिहार के कई जिले से लाखो श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल की भव्यता देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए जिसे पंडाल को प्रथम स्थान मिला।

पंडाल की विशेषता

नाम चंद्रयान मिशन 2
वर्ष 2019
ऊंचाई 60 फीट
स्थान प्रथम
कुल खर्च ₹2 10,000+